{"_id":"69fb91eb3021b1c8120947b4","slug":"fire-breaks-out-in-electronics-showroom-goods-worth-lakhs-burnt-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69279-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मंगलवार रात को आंबेडकर चौक पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जल गया। यह आग रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। दो गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान के मालिक हर्षित ने बताया कि रात करीब 2 बजे पड़ोस में रहने वाले लोगों ने पुलिस को दुकान में आग लगने की सूचना दी थी। पुलिस ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तो फायर विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थी और दुकान के अंदर से तेज धुआं निकल रहा था। शटर खोलने पर देखा गया कि दुकान के पीछे वाले हिस्से में आग लगी हुई थी और सामान तेजी से जल रहा था। उनके अनुसार दुकान में करीब 60 से 70 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था। जिसमें सबसे ज्यादा मोबाइल थे। इसके अलावा कूलर, पंखे और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखा था। उन्होंने बताया कि वह पिछले करीब दो साल से बल्लभगढ़ के आंबेडकर चौक पर विनीत ट्रेडिंग कंपनी के नाम से यह दुकान चला रहे हैं।