{"_id":"6ad9026cef2bc75aff08cc98","slug":"fire-breaks-out-in-an-eeco-car-during-welding-work-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83407-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वेल्डिंग के दौरान इको कार में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वेल्डिंग के दौरान इको कार में लगी आग
विज्ञापन
अजरौंदा की मोटर्स वर्कशॉप में हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अजरौंदा स्थित मोटर्स वर्कशॉप में बुधवार को सर्विस के लिए आई इको कार में वेल्डिंग के दौरान आग लग गई। आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और गाड़ी जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल विभाग की जानकारी के अनुसार, इको कार सर्विस के लिए वर्कशॉप में आई थी। इसी दौरान वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कार की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। हादसे में वर्कशॉप में रखा सामान भी आग की चपेट में आ गया।