{"_id":"6a5bc6bf1386b6f36f0841a7","slug":"fire-breaks-out-in-a-garbage-heap-in-pali-village-fire-brigade-brings-it-under-control-in-time-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75254-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पाली गांव में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पाली गांव में कूड़े के ढेर में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पाली गांव में शनिवार शाम कूड़े के ढेर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। आग से उठते धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब पांच बजे पाली गांव स्थित कूड़े के ढेर से अचानक धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने कूड़े के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास मौजूद लोगों ने आग बढ़ती देख तुरंत फायर स्टेशन को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास की झुग्गियों या अन्य संपत्तियों तक नहीं पहुंची और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि गर्मी या किसी की लापरवाही के कारण कूड़े में आग लगी हो सकती है। फायर विभाग ने लोगों से कूड़े में जलती सामग्री नहीं फेंकने और ऐसी घटना दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।