फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out at meat factory, tragedy averted, no casualties

Faridabad News: मीट फैक्ट्री में आग, हादसा टला, जानी नुकसान नहीं

Thu, 30 Apr 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at meat factory, tragedy averted, no casualties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिनगवां। गांव सटकपुरी स्थित फेयर एक्सपोर्ट मीट फैक्ट्री में दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों ने बाहर निकलकर किसी तरह अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में संचालित मीट फैक्ट्रियां उनके लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही हैं। आरोप है कि इन फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषण पहले ही लोगों के लिए समस्या बना हुआ है और अब इस तरह की घटनाएं उनके लिए बड़े खतरे का संकेत हैं।
विज्ञापन





आग की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। फैक्ट्री को नुकसान हुआ है, लेकिन गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेश कुमार थाना प्रभारी पिनगवां


फोटो:- फैक्ट्री से उठता धुआं का गुबार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed