फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered in case of stone pelting on police during jam

Faridabad News: जाम के दौरान पुलिस पर पथराव के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
FIR registered in case of stone pelting on police during jam
4 जून को घटना में एसपीओ समेत कई जवान हुए थे घायल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेहरू कॉलोनी में नगर निगम की तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में लगाए गए जाम के दौरान पुलिस पर पथराव के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर की गई है। घटना में एक एसपीओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी में तैनात एसपीओ मैनपाल ने बताया कि 4 जून को वह एसपीओ जय भगवान के साथ राइडर-30 पर ड्यूटी कर रहे थे। शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि नेहरू कॉलोनी के निवासी पावर हाउस के पास सड़क जाम लगाए हुए हैं। सूचना मिलते ही दोनों मौके पर पहुंचे, जहां चौकी प्रभारी पीएसआई नीरज कुमार और अन्य पुलिसकर्मी पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन




शिकायत में कहा गया है कि मौके पर करीब 100-150 महिलाएं और 100-150 पुरुष सड़क जाम किए हुए थे। पुलिसकर्मी लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान अंधेरा होने पर भीड़ में मौजूद कुछ अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम पर अचानक पत्थरबाजी शुरू कर दी। पथराव में एसपीओ मैनपाल को छाती के बाई ओर चोट लगी, जबकि एसपीओ महीपाल की उंगली घायल हो गई। अन्य पुलिसकर्मियों को भी पत्थर लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। आरोप है कि जाते समय कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल एसपीओ मैनपाल का सेक्टर-8 स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।



पुलिस चौकी सैनिक कॉलोनी के एएसआई विनोद की शिकायत पर थाना डबुआ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed