फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against house owner in case of laborer's death by electrocution.

Faridabad News: करंट से मजदूर की मौत मामले में मकान मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Jun 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against house owner in case of laborer's death by electrocution.
बंदर भी मृत मिला, गेट में करंट होने की आशंका गहराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-55 में करंट लगने से मजदूर की मौत के मामले में पुलिस ने अब मकान मालिक वासुदेव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में एक बंदर की भी मौत हुई थी, जिससे गेट में करंट होने की आशंका और गहरा गई है।

मृतक की पहचान 65 वर्षीय रूपराम निवासी गांव गौछी के रूप में हुई है। वह सेक्टर-55 में ठेकेदार संजय के अधीन कम्युनिटी सेंटर के पास स्थित मकान नंबर-65 के बाहर टाइल लगाने का काम कर रहे थे। परिजनों के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे ठेकेदार पानी लेने गया हुआ था। इसी दौरान रूपराम मकान के गेट के पास पहुंचे, जहां उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वह वहीं गिर पड़े और तड़प-तड़प कर उनकी मौत हो गई। परिजनों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो रूपराम गेट के पास मृत अवस्था में पड़े मिले। गेट के दूसरी ओर एक बंदर भी मृत मिला। आरोप है कि मकान के गेट के पास बिजली की नंगी तार गुजर रही थी और गेट में करंट आने के कारण ही दोनों की मौत हुई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे नरेश ने मकान मालिक वासुदेव और ठेकेदार संजय की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया है। परिजनों का कहना है कि यदि बिजली व्यवस्था सुरक्षित होती तो यह हादसा नहीं होता और एक मजदूर की जान बच सकती थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने नरेश की शिकायत पर मकान मालिक वासुदेव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed