{"_id":"6830c51a6b732da9c803aec9","slug":"fir-lodged-for-assaulting-an-elderly-man-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-43874-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बुजुर्ग के साथ मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शराब के नशे में 65 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज हुई है। जिसके खिलाफ ये एफआईआर दर्ज हुई है वो जिला अदालत में एक जज के रीडर के तौर पर कार्यरत हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-8 थाना में अदालत के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पीड़ित भूपेंदर सपरा ने अदालत में दायर याचिका में बताया कि पिछले साल 8 मई को वो अपने पड़ोसी के बेटे के सगाई समारोह में शामिल होने गए थे। वहां से वापस लौटते समय उन्होंने देखा कि उनके पड़ोस में रहने वाला सतेंदर शराब के नशे में धुत होकर पड़ोसी मनोज के साथ झगड़ा और गाली-गलौच कर रहा है। बुजुर्ग ने बीच-बचाव करना चाहा तो सतेंदर ने उन पर भी हमला कर सड़क पर गिरा दिया और लात घूसे मारे। घायल बुजुर्ग मदद के लिए चिल्लाए तो अन्य लोगों ने आकर उन्हें बचाया। आरोप है कि घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने भूपेंदर सपरा और आरोपी सतेंदर का मेडिकल करवाया, जिसमे सतेंदर शराब के नशे में पाया गया। अदालत ने पीड़ित की याचिका पर सेक्टर-8 थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।