{"_id":"6a9dc52d4c08b05ccc0fc2cd","slug":"fir-against-husband-and-four-in-laws-for-dowry-harassment-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79359-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार ससुरालियों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दहेज प्रताड़ना में पति समेत चार ससुरालियों पर प्राथमिकी
विज्ञापन
एनएच-4 स्थित आदर्श कॉलोनी का मामला
नंबर गेम-10 लाख रुपये दहेज मांगने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये नगद दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, मारपीट कर गर्भपात कराने व जान से मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने आरोपी पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
एनएच-4 स्थित आदर्श कॉलोनी निवासी निधि उर्फ बिजली ने शिकायत में बताया कि उसका विवाह 23 अप्रैल 2024 को नंगला एनक्लेव पार्ट-2 (सुंदर कॉलोनी) निवासी रोहित कुमार के साथ हुआ था। शादी में पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति रोहित, ससुर कारू महतो, सास जीरा देवी और देवर अंकित कम दहेज का ताना देकर उसे प्रताड़ित करने लगे। पति रोहित (जो आदर्श पैथ लैब चलाता है) ने कहा कि उसने परिवार के दबाव में शादी की है और वह किसी अन्य लड़की से प्यार करता है। पति ने शर्त रखी कि यदि 10 लाख रुपये नगद नहीं लाएगी तो वह उसके साथ संबंध नहीं रखेगा और न ही परिवार आगे बढ़ाएगा। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद छह सितंबर को एसजीएम नगर थाने में आरोपी पति रोहित कुमार, ससुर कारू महतो, सास जीरा देवी और देवर अंकित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पेट पर लात मारकर गर्भपात का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि पति देर रात तक अन्य लड़कियों से फोन पर बातें करता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी। एक बार जब वह एक महीने के गर्भ से थी, तब पति ने उसके पेट पर लात मार दी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। 26 जून 2025 को जब उसने पति को फोन पर बात करते रंगे हाथ पकड़ा तो उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद ससुर और देवर ने उसे जान से मारने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे अपने साथ ले आए। इसके बाद भी ससुरालियों ने 10 लाख रुपये दिए बिना उसे साथ रखने से साफ इनकार कर दिया।