फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Finding online customer care number was expensive, 57 thousand cheated

Faridabad News: ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर ढूंढना पड़ा महंगा, 57 हजार ठगे

Fri, 19 May 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Finding online customer care number was expensive, 57 thousand cheated
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कैनाल कॉलोनी निवासी एक युवक को फोन-पे का ऑनलाइन कस्टमर केयर नंबर ढूंढना महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने ओटीपी पूछकर खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार पीड़ित ओम प्रसाद ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कैनाल कॉलोनी में रहते हैं। उन्होंने हाल ही में फोन-पे से अपने किसी जानकार को पैसे ट्रांसफर किए थे। पीड़ित के अनुसार पैसे उनके जानकार के पास नहीं पहुंचे। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन फोन-पे का कस्टमर केयर नंबर निकाला और उस पर कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम अविनाश कुमार बताया और कहा कि वह फोन-पे कस्टमर केयर का कर्मचारी है। पीड़ित का आरोप है कि कस्टमर केयर से बात करने वाले व्यक्ति ने उससे खाता नंबर लिया। फिर मोबाइल फोन पर आए ओटीपी नंबर को पूछकर खाते से 57 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके सेंट्रल साइबर थाना की पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed