फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Financial crisis follows husband's paralysis; PPP income becomes a hurdle for pension.

Faridabad News: पति को लकवे के बाद आर्थिक संकट, पीपीपी की आय बनी पेंशन में बाधा

Tue, 06 Oct 2026 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Financial crisis follows husband's paralysis; PPP income becomes a hurdle for pension.
समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से संबंधित पहुंचीं
विज्ञापन


निधि कुशवाहा
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में आय संबंधी त्रुटियों को ठीक कराने और परिवार में नए सदस्य जोड़ने से संबंधित पहुंचीं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी लोगों ने अधिकारियों के सामने रखीं।
शिविर में पहुंचीं नेकपुर निवासी गीता ने बताया कि वह एक साल से पति की पेंशन बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही हैं। पति को लकवा मार गया है और बीमारी के बाद वह काम करने की स्थिति में नहीं हैं। पति ही परिवार में कमाने वाले हैं। अब घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उनके परिवार पहचान पत्र में आय अधिक दर्ज होने के कारण पेंशन नहीं बन पा रही है। सोमवार को भी केवल आश्वासन ही मिला। समाधान शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को लोगों की शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


13 साल से जमीन के इंतकाल के लिए लगा रहे चक्कर

सिही गांव निवासी शिवचरण शर्मा ने बताया कि वह अपनी जमीन के इंतकाल के लिए 13 साल से सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं। वर्ष 2013 में साहुपुरा खादर में जमीन की रजिस्ट्री कराई थी। जमीन के एक हिस्से को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन होने के कारण इंतकाल दर्ज नहीं हो सका। दो बार सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं। इसके बावजूद इंतकाल दर्ज नहीं हुआ है। एक साल से वह समाधान शिविरों में भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें यह कहा जाता है कि जांच के लिए टीम भेजी जाएगी। सोमवार को भी केवल आश्वासन ही मिला, समाधान नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने से विधवा पेंशन की आस, बच्चों की पढ़ाई बाधित

बल्लभगढ़ निवासी मंजू ने बताया कि पति की मौत के बाद परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। चार महीने से विधवा पेंशन के लिए वह चक्कर लगा रही हैं। वह पेंशन से अपने बच्चों का पालन-पोषण करती, लेकिन पेंशन न बनने के कारण गुजारा करना भी मुश्किल हो रहा है। दो बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी प्रभावित हो रहा है। पेंशन की उम्मीद में वह लगातार समाधान शिविरों में अपनी शिकायत लेकर पहुंच रही हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है।


वोटर आईडी में उम्र अपडेट न होने से अटकी पेंशन

राम नगर निवासी सतीश ने बताया कि उनके वोटर आईडी में उम्र अपडेट नहीं होने के कारण पेंशन नहीं बन पा रही है। उम्र संबंधी जानकारी सही कराने के लिए वह काफी समय से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। पेंशन नहीं बनने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह इस समस्या को लेकर वह दो बार समाधान शिविर आ चुके हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed