फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   File your claims and objections by March 9.

Faridabad News: नौ मार्च तक दर्ज कराएं दावा और आपत्ति

Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
File your claims and objections by March 9.
फरीदाबाद। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के बाद जिला प्रशासन ने फरीदाबाद के विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के लिए प्रारूप मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि इन सूचियों को दो मार्च 2026 को सार्वजनिक कर दिया गया है।
विज्ञापन

मतदाता अब अपने नाम की जांच संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय या खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) के कार्यालय में जाकर कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा जारी विवरण के अनुसार, एसडीएम बड़खल त्रिलोक चंद ने खंड फरीदाबाद की ग्राम पंचायत भसकौला, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार ने खंड तिगांव की ग्राम पंचायत साहुपुरा खादर व फत्तुपुरा, और एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने खंड बल्लभगढ़ की ग्राम पंचायत डीग, फतेहपुर बिल्लौच व जखोपुर की सूचियां जारी की हैं। ये सूचियां 12 सितंबर 2024 की विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर तैयार की गई हैं। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी नागरिक को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन को लेकर आपत्ति है, तो वह नौ मार्च 2026 की दोपहर तीन बजे तक अपना लिखित आवेदन संबंधित अधिकारी के पास जमा करा सकता है। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी दावे या आपत्ति पर प्रशासन द्वारा विचार नहीं किया जाएगा। यह प्रक्रिया हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 8(4) के तहत संचालित की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed