फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   File related to scam already missing, Vigilance returned bitterly

घोटाले से जुड़ी फाइल पहले ही गायब, बैरंग लौटी विजिलेंस

Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
File related to scam already missing, Vigilance returned bitterly
फरीदाबाद। 200 करोड़ के घोटाले के मामले में सोमवार को विजिलेंस की टीम पूर्व मुख्य अभियंता डीआर भास्कर को लेकर निगम कार्यालय में पहुंची। फाइल पहले ही गायब करा दी गई। भास्कर ने जांच टीम से कहा था कि निगम से अपने हस्ताक्षर किए बिल, वाउचर व अन्य कागजात बरामद करा देगा। सोमवार को विजिलेंस के अतिरिक्त अधीक्षक अनिल कुमार, डीएसपी पार्थ सारथी और इंस्पेक्टर संतराम पूर्व मुख्य अभियंता को निगम में उसके पुराने कार्यालय में लेकर गए। यहां फिलहाल मुख्य अभियंता रामजीलाल बैठते हैं।
विज्ञापन

विजिलेंस को कोई फाइल कार्यालय में नहीं मिली। विजिलेंस ने केस में सबूत मिटाने की धारा भी लगाई है। विजिलेंस ने टेंडर करने से लेकर ठेकेदार को बिल भुगतान करने की पूरी प्रक्रिया समझी। करीब एक घंटे बाद टीम चली गई। विजिलेंस आरोपी के उन ठिकानों पर रेड करेगी जहां उसने फरारी के दौरान समय बिताया है। इस मामले में दूसरे आरोपी रमन शर्मा ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई जिस पर 19 मई को सुनवाई होगी। आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर विजिलेंस जांच के कारण नगर निगम कार्यालय में सन्नाटा पसरा रहा। सभी को यह जानने में जिज्ञासा लगी रही कि भास्कर ने इस मामले में किन लोगों के नाम लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed