फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fight between two sides in gym, one youth injured

Faridabad News: जिम में दो पक्षों में मारपीट, एक युवक घायल

Wed, 14 Jun 2023 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 05:55 PM IST
विज्ञापन
Fight between two sides in gym, one youth injured
फरीदाबाद। सेक्टर-31 स्थित एक जिम में मंगलवार शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक घायल हो गया। युवक की शिकायत पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अन्य मामले में भी युवक से मारपीट की गई।
विज्ञापन

पीड़ित जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम वह जिम गया था। इस दौरान राजू नामक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। इसमें उसके पैर व हाथों में गहरी चोट आई। दूसरे मामले में गांव आलमपुर में बाइक से पत्थर टकराने पर कुछ लोगों ने पड़ोस में रह रहे एक परिवार के साथ जमकर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर धौंज थाना की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आलमपुर निवासी अमित ने शिकायत में बताया कि उसने भवन निर्माण सामग्री व पत्थर मंगाया हुआ है। भवन निर्माण सामग्री सड़क किनारे घर के पास रखी है। 11 जून को रात करीब 9:30 बजे पड़ोसी पुष्पेन्द्र की बाइक पत्थर से टकरा गई। इससे नाराज पुष्पेन्द्र ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर उसकी पत्नी, पिता समेत कई से मारपीट की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed