{"_id":"69bea8e1af97cafcc7041394","slug":"fight-between-two-parties-in-village-khandavali-7-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-65542-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांव खंदावली में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, 7 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांव खंदावली में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, 7 घायल
विज्ञापन
बल्लभगढ़। गांव खंदावली में फिरनी के पास बनी टेलर की दुकान से ईद पर कपड़े लेने गए एक युवक के ऊपर 4 से 5 आरोपियों ने कैंची से हमला कर दिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको उपचार के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने हालात गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के भी पांच लोग घायल हुए हैं। उनके ऊपर ईट पत्थर बरसाने का आरोप है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब 9 बजे खंदावली गांव का रहने वाला युवक रशीद कपड़े लेकर वापस आ रहा था। इस दौरान पीछे से उसके ऊपर गांव के ही रहने वाले 5 से 6 युवकों ने कैंची से हमला कर दिया। हादसे में रशीद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों के घर में घुसकर पत्थरबाजी की गई। हादसे में आरोपी पक्ष के भी पांच लोग घायल हो गए। जिनके ऊपर ईट पत्थर बरसाए गए थे। पुलिस को एक पक्ष की ओर से शिकायत मिल चुकी है। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से अभी किसी प्रकार की कोई भी शिकायत नहीं मिली है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत मिलने के बाद जांच करेगी। संवाद