{"_id":"6646440bd980b6c7e20d242b","slug":"fifth-accused-arrested-in-10-kg-ganja-smuggling-case-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24671-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 10 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 10 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तारी
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने नशा सप्लाई करने वाले संबंधित आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र की टीम ने 10 किलोग्राम गांजा तस्करी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले दो आरोपियों रामबाबू सिंह और भुल्लू को अवैध नशे सहित गिरफ्तार किया था और उसके बाद नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों समीउल्लाह अंसारी और नितेश कुमार को बिहार से गिरफ्तार किया था। पांचवीं गिरफ्तारी भी बिहार से हुई। आरोपी को अदालत में पेशकर रिमांड मांगी जाएगी।
एक सप्ताह पहले अपराध शाखा टीम ने आरोपी रामबाबू सिंह और भुल्लू को 10.19 किलोग्राम गांजा सहित सेक्टर-29 पुल के पास से काबू किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खेड़ीपुल में नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की गई, जिसमें सामने आया कि आरोपी बिहार में समीउल्लाह अंसारी और नितेश कुमार से लेकर गांजे को फरीदाबाद में सप्लाई के लिए आए थे। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके छह दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दो दिन पहले बिहार में रेड की और आरोपी समीउल्लाह अंसारी और नितेश कुमार को वहां से गिरफ्तार किया। इनसे आरोपी राहुल के बारे में जानकारी मिली। जो बिहार के सारण जिले का रहने वाला है। टीम ने बिहार में छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आरोपी राहुल को पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी और मामले में शामिल अन्य आरोपियों की धरपकड़ की जाएगी।