{"_id":"602aaf598ebc3ee9032e24c9","slug":"fetal-sex-probe-ganag-caught-faridabad-news-noi5658706138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में किया भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में किया भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने गाजियाबाद में भ्रूण लिंग की जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने रविवार देर रात गाजियाबाद के लोनी बार्डर स्थित एक नर्सिंग होम में छापेमारी की। मौके से टीम ने तीन भ्रूण एवं अल्ट्रासाउंड करने वाली पोर्टेबल मशीन बरामद की। इस दौरान विभाग ने दो डॉक्टरों को भी गिरफ्तार किया है। मौके से एक आरोपी डॉक्टर फरार हो गया।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि कृष्णा नर्सिंग होम बंद सब्जी फाटक में गर्भपात और भ्रूण जांच का अवैध काम किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पूनिया ने पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. हरीश आर्या के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम को पता चला कि गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच के लिए डा. सुभाष गाजियाबाद ले जाता है। टीम में एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर डॉ बंसल से संपर्क कराया।
डॉ. सुभाष बंसल ने 15 हजार रुपये में भ्रूण लिंग की जांच की डील पक्की कर ली। लिंग जांच करने वाले गाजियाबाद के नर्सिंग होम के मालिक डॉ. सतेंद्र ने सख्ती होने का हवाला देकर पहले भ्रूण के लिंग जांच से इंकार कर दिया। टीम ने लगातार इस पर निगाह रखी। रविवार देर रात टीम ने नर्सिंग होम पर छापा मारा तो लिंग जांच और गर्भपात होता मिला। पुलिस टीम ने मौके से ही डॉ. सतेंद्र और डॉ. सुभाष बंसल को गिरफ्तार कर लिया। एक डॉक्टर टीम को देखकर मौके से भाग निकला।