फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   fdsg

Faridabad News: जमीन बेचकर किसान से 7.26 लाख की ठगी, केस दर्ज

Thu, 01 Jan 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
fdsg
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हथीन। थाना हथीन क्षेत्र में जमीन खरीद के नाम पर एक किसान से 7.26 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो व्यक्तियों ने आपसी मिलीभगत से पहले से ही हस्तांतरित जमीन को बेचकर धोखाधड़ी की। गांव कलसाडा निवासी महेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2025 में वह जमीन खरीदने की तलाश में था। इसी दौरान पड़ोसी बिशन सिंह ने सस्ती जमीन दिलाने का भरोसा दिलाया और एक लाख रुपये कमीशन की मांग की। 7 जुलाई 2025 को बिशन सिंह और होशियार सिंह उनके घर आए और दो कनाल जमीन के कागजात दिखाए। जमीन का सौदा 7 लाख 26 हजार रुपये में तय हुआ।



महेश ने उसी दिन बिशन सिंह के फोनपे खाते में 20 हजार रुपये कमीशन के रूप में ट्रांसफर किए। रजिस्ट्री के लिए तीन महीने का समय तय हुआ लेकिन इस दौरान बिशन सिंह अलग-अलग बहानों से पैसे मांगता रहा। महेश ने 35 हजार रुपये फोनपे और 65 हजार रुपये नकद दिए। 10 अक्टूबर 2025 को रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की राशि चेक से दी गई।
विज्ञापन




बाद में पटवारी से जानकारी मिली कि होशियार सिंह उक्त जमीन को 6 जून 2025 को अपने भतीजों अभी कुमार और दीपांशु कुमार के नाम पहले ही हस्तांतरित कर चुका था। हालांकि इंतकाल दर्ज नहीं कराया गया था। जब पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed