{"_id":"681906a1ffb22a0aaa0cef84","slug":"faulty-cctv-cameras-will-be-repaired-chief-minister-gave-approval-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42855-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दुरुस्त होंगे खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दुरुस्त होंगे खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
विज्ञापन
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के लिए नए सिरे से डाली जाएगी निविदा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे जल्द दुरुस्त होंगे। 1456 कैमरों की पांच वर्ष तक मरम्मत, देखरेख की जाएगी। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और इसमें लगे सीसीटीवी के लिए नए सिरे से निविदा डाली जाएगी। रविवार को मुख्यमंत्री ने बोर्ड बैठक में इसके लिए औपचारिक मंजूरी दे दी है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से पांच वर्ष पूर्व शहर में सुरक्षा के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाया गया था। इससे शहरभर में ट्रैफिक और सुरक्षा की निगरानी की जाती है। इसके तहत शहर में 1456 सीसीटीवी लगाए किए गए थे। वर्तमान में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सेक्टर-12 में चल रहा है। सेंटर के कार्य और देखरेख की समय सीमा अब समाप्त हो रही है। इसके चलते खराब हो रहे सीसीटीवी भी बदले नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ शहर की सुरक्षा से खिलवाड़ हो सकता है। सुरक्षा के लिए लिहाज से जरूरी कदम के लिए जिले की यातायात पुलिस की ओर से इसपर ध्यान आकृष्ट कराया गया था।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड प्रबंधन की ओर से रविवार को मुख्यमंत्री के समक्ष इसे रखा गया। शहर के लिए महत्वपूर्ण होने के चलते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इसके लिए हामी भर दी है। अब कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कार्य, देखरेख और मरम्मत के लिए नए सिरे से निविदा डाली जाएगी। नए सिरे से बजट बनाकर कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। निविदा चयनित होने के बाद दोबारा मुख्यमंत्री की सहमति के बाद निविदा जारी कर कार्य शुरू किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया में तीन से चार माह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
-- -
नई इमारत में शुरू होगा इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
वर्तमान में आईसीसीसी सेक्टर-12 में किराए की एक इमारत में चल रहा है। एनआईटी-5 में स्मार्ट सिटी लिमिटेड की 7 मंजिला इमारत बन रही है। इसी इमारत की एक मंजिल में यह केंद्र चलेगा। इमारत बनने के बाद आईसीसीसी इसी स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।
-- -
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के कार्य, मरम्मत और पांच वर्ष रखरखाव के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित बोर्ड बैठक में इसे पास कर दिया गया है। अब नई रूपरेखा बनाकर एजेंसी को नियुक्त करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। - रमेश बागड़ी, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी