फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father who fled court after securing son's bail arrested after four years.

Faridabad News: बेटे की जमानत देने के बाद कोर्ट से फरार पिता चार साल बाद गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Father who fled court after securing son's bail arrested after four years.
बल्लभगढ़। लूट की कोशिश के मामले में अपने बेटे की जमानत लेने के बाद अदालत में पेश नहीं होने वाले आरोपी जमानतदार को पुलिस ने करीब चार साल बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चांदपुर निवासी सुभाष के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार वर्ष 2022 में लूट की कोशिश के मामले में क्राइम ब्रांच की टीम ने मोहित निवासी चांदपुर को उसके तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। इस
विज्ञापन


मोहित की गिरफ्तारी के बाद उसके पिता सुभाष ने अदालत में उसकी जमानत ली थी। जमानतदार बनने के बाद सुभाष को अदालत की ओर से निर्धारित तारीखों पर पेश होना था, लेकिन वह लगातार अदालत में पेश नहीं हुआ। कई बार गैरहाजिर रहने के बाद अदालत ने उसे बेल जंपर घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बेल जंपर घोषित होने के बाद से सुभाष लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस उपायुक्त बल्लभगढ़ प्रतीक अग्रवाल के निर्देश पर बेल जंपर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने सुभाष को नीमका जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed