{"_id":"64e8e6cff9301328070b3796","slug":"father-and-son-injured-after-being-hit-by-a-car-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12132-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाड़ी की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाड़ी की चपेट में आने से पिता-पुत्र घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि पीड़ित ने गांव के एक ही व्यक्ति पर जान-बूझकर हादसे करने का आरोप लगाया है। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव सोतई निवासी गौरव ने बताया वह पिता गोपीचन्द के साथ जाजरु स्थित निजी कंपनी में नौकरी करता है। 11 अगस्त को दोनों ड्यूटी के बाद बाइक से घर आ रहे थे। नागपाल स्कूल के सामने तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। गाड़ी उनके गांव का ही तरुण चला रहा था। तरुण की उनसे पुरानी रंजिश है। कुछ दिन पहले उसने पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। गोपीचंद का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।