फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Father and son arrested in connection with a shooting incident over placing a barrier in the street.

Faridabad News: गली में कांटा लगाने पर हुई फायरिंग के मामले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Father and son arrested in connection with a shooting incident over placing a barrier in the street.
बेटे ने लाइसेंसी पिस्तौल से की थी हवाई फायरिंग, पुलिस ने पिस्तौल कब्जे में ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय कॉलोनी में 24 सितंबर की देर रात गली में सरिया तौलने का कांटा लगाने को लेकर हुए विवाद, हवाई फायरिंग और वाहनों में तोड़फोड़ के मामले में मुजेसर थाना पुलिस व संजय कॉलोनी चौकी टीम ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान जवाहर कॉलोनी निवासी मनोज भाटी और उसके बेटे भविष्य भाटी के रूप में हुई है।
पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल भविष्य भाटी की लाइसेंसी पिस्तौल को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी विजयपाल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि सारन रोड स्थित गली के मोड़ पर मनोज भाटी ने सरिया की दुकान खोली है। 24 सितंबर की रात मनोज गली में सरिया तौलने का कांटा लगा रहा था, जिसका स्थानीय निवासियों ने रास्ता बाधित होने के डर से विरोध किया। कहासुनी बढ़ने पर मनोज ने फोन करके अपने बेटे भविष्य भाटी, साथी कमल और 8-10 अन्य युवकों को लाठी-डंडों के साथ बुला लिया। आरोप है कि मौके पर पहुंचते ही भविष्य भाटी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी और अन्य युवकों ने स्थानीय लोगों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से आयोजित पंचायत में माफी मांगी और शिकायत को वापस लेने की मांग की गई। विधायक सतीश फागना पीड़ित के घर गए और कहा कि गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के बाद सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं। पहले वीडियो में दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करते दिख रहे हैं, जबकि हमलावर पीड़ित पक्ष के व्यक्ति को पीटते हुए उसके कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उपद्रवियों द्वारा गली में खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने और भारी नुकसान पहुंचाने के दृश्य कैद हुए हैं। दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed