{"_id":"65f097f55a4a3ecf4201e32f","slug":"fastag-facility-will-start-soon-at-bandhwadi-toll-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-21895-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बंधवाड़ी टोल पर जल्द शुरू होगी फास्टैग की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बंधवाड़ी टोल पर जल्द शुरू होगी फास्टैग की सुविधा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद-गुरुग्राम टोल प्लाजा पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले दो माह में यहां फास्टैग की सुविधा शुरू की जाएगी। हाल ही में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर की मांग पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की मंजूरी के बाद इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फास्टैग सुविधा शुरू होने से फरीदाबाद से गुरुग्राम आने-जाने वाले करीब 60 हजार वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
फरीदाबाद की कनेक्टिविटी के लिए फरीदाबाद-गुरुग्राम व सोहना-बल्लभगढ़ रोड प्रमुख मार्ग हैं। फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर बंधवाड़ी में टोल प्लाजा है। सोहना-बल्लभगढ़ रोड पर धौज में टोल प्लाजा है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड का इस्तेमाल मांगर, पाली, सूरजकुंड, ग्वाल पहाड़ी, घाटा, बंधवाड़ी आदि में रहने वाले लोगों के साथ दिल्ली के छतरपुर, महरौली, सुल्तानपुर आदि के लोग भी करते हैं। यह रोड लोक निर्माण विभाग के अधीन है, लेकिन इन्हें रिलायंस ने तैयार किया था। टोल पर अभी फास्टैग की सुविधा नहीं होने के कारण सामान्य तरीके से टोल वसूला जाता है। इससे यहां रोजाना भारी जाम लगाता है। एक से डेढ़ घंटे तक वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ता है। खासकर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 6 बजे से 8 बजे तक ट्रैफिक बहुत ज्यादा रहता है, जिससे वाहन चालक काफी परेशान हैं। काफी समय से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों द्वारा फास्ट टैग लगाए जाने की मांग की जा रही है।
सामान्य तरीके से वसूला जा रहा टोल
फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड से रोजाना एक लाख वाहन गुजरते हैं। इनमें से करीब 60 हजार वाहन बंधवाड़ी टोल प्लाजा से होकर गुजरते हैं, लेकिन टोल प्लाजा पर फास्ट टैग की सुविधा न होने पर वाहनों की लाइन लग जाती है। अभी टोल का किराया सामान्य तरीके से लिया जा रहा है। जिससे जाम लगना भी लाजिमी है। ऐसे में कुछ ही सेकंड के रास्ते को पार करने में लोगों को पांच से 10 मिनट का समय लग जाता है। ड्यूटी टाइम में यह समय बेहद ही महत्वपूर्ण है। यह समस्या रोजाना की हो गई। सुबह और शाम स्थिति बेहद खराब रहती है। ऐसे में कई बार वाहन चालकों की टोल कर्मियों से झगड़ा भी हो जाता है। टोल प्लाजा प्रबंधक जेपी रावत ने कहा कि इसके लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी है। फास्टैग की सुविधा जल्द चालू करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने दी मंजूरी
बंधवाड़ी टोल पर फास्टैग की सुविधा शुरु करने के लिए पिछले दिनों नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। जिसमें उन्होंने अप्रैल-मई तक फास्टैग की सुविधा शुरू करने का आश्वासन दिया है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे टोल से गुजरने वाले हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।
- कृष्णपाल गुर्जर, केंद्रीय राज्यमंत्री
00
बदरपुर बॉर्डर के टोल पर फास्टैग की सुविधा के बाद जाम की समस्या समाप्त हो गई है। बंधवाड़ी टोल पर भी इस सुविधा को शुरू करना चाहिए। - वीरेंद्र मेहता, उद्यमी
00ऑफिस के काम से कई बार गुरुग्राम आना पड़ता है, लेकिन यहां जाम इतना अधिक लगता है कि चंद मिनटों की दूरी को तय करने में आधे घंटे से अधिक समय लग जाता है। इस संबंध में सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
- गौतम चौधरी, उद्यमी