फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers were made aware of the importance of indigenous cotton cultivation.

Faridabad News: देसी कपास की खेती के महत्व से किसानों को कराया अवगत

Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:10 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware of the importance of indigenous cotton cultivation.
गांव जवां में जिला स्तरीय किसान मेले का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
छांयसा। गांव जवां में शुक्रवार को जिला स्तरीय किसान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने हिस्सा लिया। मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को देसी कपास की खेती के महत्व से अवगत कराना और आधुनिक तकनीक के माध्यम से उनकी आय को बढ़ाने के उपाय सुझाना रहा।

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष विजय लोहिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि विष्णु मलिक, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. विनोद, कृषि विभाग से एसडीओ डॉ. जगबीर सिंह, टीए डॉ. लक्ष्मण सिंह, खंड कृषि अधिकारी डॉ. अरुण, कृषि विकास अधिकारी डॉ. सतीश, डॉ. सतपाल सहित कई अन्य अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विजय लोहिया ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देसी कपास की खेती न केवल पर्यावरण के लिए लाभकारी है, बल्कि यह किसानों के लिए भी आर्थिक रूप से बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे रासायनिक खादों और कीटनाशकों का कम से कम प्रयोग करें तथा प्राकृतिक और जैविक खेती की ओर ध्यान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को फसल प्रबंधन, उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देसी कपास की पैदावार से किसानों को अधिक लाभ प्राप्त हो सकता है, क्योंकि इसकी लागत अपेक्षाकृत कम है और बाजार में इसकी अच्छी मांग बनी रहती है।

मेले में पराली प्रबंधन का मुद्दा भी विशेष रूप से उठाया गया। अधिकारियों ने किसानों को पराली न जलाने की शपथ दिलाई और कहा कि पराली जलाने से जहां मिट्टी की उर्वरता घटती है, वहीं प्रदूषण भी फैलता है। उन्होंने पराली को वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधित करने और उससे खाद व अन्य उपयोगी उत्पाद बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


कृषि विभाग की ओर से उपस्थित अधिकारियों ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल मेरा ब्यौरा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ड्रिप सिंचाई योजना और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। गांव के सरपंच प्रतिनिधि विष्णु मलिक ने कहा कि ऐसे मेलों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को नई तकनीक सीखने का अवसर मिलता है और उन्हें खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के अंत में किसानों ने अधिकारियों के साथ संवाद किया और अपनी समस्याएं साझा कीं। अधिकारियों ने किसानों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed