फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers stage sit-in over land compensation; 'Mahapanchayat' to be held tomorrow.

Faridabad News: जमीन के मुआवजे के लिए किसानों ने दिया धरना, कल होगी महापंचायत

Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Farmers stage sit-in over land compensation; 'Mahapanchayat' to be held tomorrow.
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर धरना देते और यज्ञ करते ग्रामीण।
1600 मीटर हिस्से में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रभावित, प्रशासन और किसानों में टकराव
विज्ञापन

किसानों ने कहा, जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा धरना जारी रहेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नोएडा एयरपोर्ट को जोड़ने वाले निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सोतई गांव में जमीन के मुआवजे और मालिकाना हक को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एनएचएआई के अधिकारी प्रशासनिक अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ जमीन पर कब्जा लेने पहुंचे तो किसानों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद किसानों ने मौके पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना रविवार को भी जारी रहा। अब मंगलवार सुबह धरना स्थल पर किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें किसान संगठनों के बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है।

रविवार को धरना स्थल पर वैदिक हवन कराया गया। ग्रामीणों, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने हवन में आहुति देकर आंदोलन को समर्थन दिया। हवन रामजीत के नेतृत्व में कराया गया। किसान नेता रतन सिंह भी समर्थकों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें जमीन का मुआवजा नहीं मिलता, उनका धरना जारी रहेगा। किसानों का आरोप है कि उन्होंने प्रशासन को जमीन का कब्जा नहीं दिया है और मौके पर पहुंची मशीनों को भी बंद करा दिया गया। किसानों ने प्रशासन की ओर से कब्जा लेने की बात को लेकर फैलाई जा रही सूचनाओं पर भी आपत्ति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों ने कहा, नहीं मिला है भुगतान
सोतई गांव में करीब 1600 मीटर हिस्से में एक्सप्रेसवे का निर्माण प्रभावित हो रहा है। करीब 14 से 15 एकड़ जमीन के मालिकाना हक और मुआवजे को लेकर किसानों और प्रशासन के बीच विवाद है। प्रशासन का कहना है कि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और मुआवजे की राशि अदालत में जमा कराई जा चुकी है। वहीं किसानों का कहना है कि अदालत में राशि जमा होने के बावजूद उन्हें भुगतान नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed