फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers' sit-in at Sotai continues for the 14th day.

Faridabad News: सोतई में किसानों का धरना 14वें दिन भी जारी

Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers' sit-in at Sotai continues for the 14th day.
फरीदाबाद। शामलात भूमि के मुआवजे को लेकर सोतई में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना बृहस्पतिवार को 14वें दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। बारिश के मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन

किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी भूमि का वर्तमान मार्केट रेट के अनुसार उचित मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। आसपास के गांवों से भी किसान लगातार धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को अपना समर्थन दे रहे हैं। किसानों के अनुसार, नोएडा हवाई अड्डे से आवाजाही के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए उनकी जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इस मामले में नगर निगम से विवाद है। इस शामलात भूमि से जुड़े मामले की सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को अदालत में तारीख थी। मामले में अब अगली तारीख 15 सितंबर निर्धारित की गई है। किसानों का कहना है कि वे कानूनी लड़ाई के साथ धरने के माध्यम से भी अपनी मांग को मजबूती से उठा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed