फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers chant in protest against Agriculture Bill

कृषि विधेयक के विरोध में किसानों ने बोला हल्ला

Wed, 30 Sep 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers chant in protest against Agriculture Bill
बल्लभगढ़। केंद्रीय कृषि कानूनोें के खिलाफ प्रगतिशील किसान मंच के तत्वावधान में किसानों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद बल्लभगढ़ की उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अपराजिता को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

किसान नेता सत्यवीर डागर के आह्वान पर लोग बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में एकत्र हुए। यहां से ये राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। इस पर उनकी पुलिस के साथ गर्मा-गर्मी हुई। बाद में किसान दूसरे रास्ते से प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानूनों को तानाशाही करार दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा बड़े पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए मंडी व्यवस्था को खत्म किया है। सत्यवीर डागर ने कहा कि सरकार गंभीर है तो किसानों को एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाए। ज्ञापन में किसानों ने राष्ट्रपति से अपील की है कि ऐसी व्यवस्था की जानी चाहिए कि व्यापारी एनएसपी से कम पर किसानों की किसी भी फसल को न खरीद पाएं। अगर कोई खरीदता है तो उसके खिलाफ सजा या दंड का प्रावधान होना चाहिए, ताकि किसानों का शोषण न हो सके। इस दौरान ऋषिराज त्यागी, बाबू बौहरे, लच्छू राम, बलवंत सिंह, मकरंद शर्मा, लुकमान खंदावली, सतपाल नरवत, धर्मबीर धनखड़ हरिराम सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed