फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers celebrated Raksha Bandhan at the protest site.

Faridabad News: किसानों ने धरना स्थल पर मनाया रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers celebrated Raksha Bandhan at the protest site.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। भूमि अधिग्रहण के बदले वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा देने की मांग को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को आठवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से रक्षाबंधन मनाया और अपनी मांगों पर अडिग रहने का संकल्प लिया। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें जमीन का वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

धरने को आसपास के गांवों के किसानों का भी लगातार समर्थन मिल रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में किसान धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। किसानों ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और अधिकारियों को रक्षा सूत्र बांधने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। इससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार और जनप्रतिनिधियों को किसानों के अधिकारों की चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान और मजदूर वर्ग समय आने पर इसका जवाब देगा।
विज्ञापन


तीन सितंबर को अगली सुनवाई
किसानों के भूमि संबंधी मामले की सुनवाई शुक्रवार को अदालत में हुई। किसानों के अनुसार, अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 3 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। किसानों ने कहा कि उनके पास पर्याप्त साक्ष्य हैं और उन्हें न्यायालय से जीत की पूरी उम्मीद है। धरना स्थल पर अध्यक्ष ठाकुर धर्मवीर फौजी, विजय, दिनेश रावत सहित बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article