फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Farmers are getting delayed in sowing due to lack of fertilizer

Faridabad News: खाद न मिल पाने से किसानों को बुवाई में हो रही देरी

Mon, 13 Nov 2023 06:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers are getting delayed in sowing due to lack of fertilizer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। किसानों को डीएपी (डाई अमोनियम फास्फेट) खाद न मिल पाने की वजह से बुवाई में देर हो रही है। इससे आने वाले समय में उनकी फसल को नुकसान भी हो सकता है। इन दिनों किसानों द्वारा गेहूं की फसल की बुवाई की तैयारी की जा रही है। लेकिन डीएपी खाद बाजारों में उपलब्ध नहीं होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी हो रही है।

किसानों द्वारा खरीफ की फसल की कटाई की जा चुकी है। अब किसानों द्वारा रबी की फसल की बुवाई की तैयारी की जा रही है। इसको लेकर किसानों द्वारा खेत जोत कर तैयार किया जा रहा है। बुवाई के बाद डीएपी खाद की आवश्यकता होती है। लेकिन जिले के किसानों को मंडी में डीएपी खाद नहीं मिलने की वजह से काफी परेशानी हो रही है। किसान खाद के चलते हर रोज सुबह मंडी की दुकानों पर चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार उनको सिर्फ एक ही जवाब मिलता है कि अभी नहीं आया। इसके कारण रबी की फसल की बुवाई में देरी हो रही है।
विज्ञापन

--------------
इस सप्ताह आ सकता है खाद
इन दिनों किसानों को डीएपी की काफी आवश्यकता होती है। पीछे से ही खाद नहीं आ रहा है। इस सप्ताह खाद आने की उम्मीद है। इसके बाद किसान बुवाई शुरू कर सकते हैं। - रोहताश, चीफ फील्ड मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed