{"_id":"661d6595d30abe2d8209c8af","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-while-harvesting-another-injured-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23315-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फसल काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फसल काटते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव महावतपुर स्थित खेत में रविवार शाम गेहूं की फसल काटते समय दो किसान बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। घटना में एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। भूपानी थाना पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर बिजली निगम के उपमंडल अधिकारी (एसडीओ) और कनिष्ठ अभियंता (जेई) के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया है।
किसान की पहचान गांव महावतपुर निवासी सुरेंद्र चौहान (43) के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां और एक बेटा है। सुरेंद्र के भाई नरेंद्र चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका भाई सुरेंद्र और पड़ोसी वेदपाल खेत में लगी गेहूं की फसल काटने गए थे। इस दौरान सुरेंद्र खेत से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की एचटी लाइन की चपेट में आ गया। लाइन केवल सात फीट ऊंचाई से ही गुजर रही है। सुरेंद्र को झुलसता देख वेदपाल उसे बचाने दौड़ा, लेकिन वेदपाल भी एचटी लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। किसी तरह वेदपाल ने खुद को बचाया और गांव में फोन कर घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने सुरेंद्र और वेदपाल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वेदपाल की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। भूपानी थाना पुलिस ने सोमवार को सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही बिजली निगम के एसडीओ और जेई के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।