फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad's pollution level rises again, rising by 47 points in a day

Faridabad News: फिर बढ़ा फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर, एक दिन में 47 अंकों की बढ़ोतरी

Fri, 07 Nov 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Faridabad's pollution level rises again, rising by 47 points in a day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। फरीदाबाद का प्रदूषण एक बार फिर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार फरीदाबाद के प्रदूषण स्तर में 47 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बल्लभगढ़ के प्रदूषण स्तर में गिरावट देखने को मिली है। फरीदाबाद में प्रशासन द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास नाकाफी लग रहे हैं।

फरीदाबाद का एक्यूआई पिछले तीन दिन से 200 से नीचे बना हुआ था। हालांकि इसमें अचानक से 47 अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 218 दर्ज किया गया है, जो महज एक दिन पहले 171 था। वहीं बल्लभगढ़ का एक्यूआई 191 से घटकर 126 पर आ गया है।
विज्ञापन


प्रदूषण को काबू करने के लिए निगम द्वारा 20 टीमों का गठन किया गया है। इसके बावजूद फरीदाबाद के प्रदूषण के स्तर में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। क्षेत्र में कई जगह ढाबों पर खुलेआम तंदूर का इस्तेमाल हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ वाहन धुआं छोड़ रहे हैं। शहर के हार्डवेयर चौक, सेक्टर-23 और एनआईट मार्केट में तंदूर जल रहे हैं। ये भट्टियां सुबह से लेकर शाम तक ऐसे ही जलती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed