फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad wife denies to come with husband then he break her head in anger

फरीदाबाद: पत्नी ने साथ चलने से किया मना, गुस्से में आकर पति ने फोड़ दिया सिर

Sun, 30 May 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 30 May 2021 05:45 PM IST
सार

इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी आजमा खातून ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी शादी बिहार निवासी हजरत अली के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी।

विज्ञापन
faridabad wife denies to come with husband then he break her head in anger
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में पत्नी ने साथ चलने से इनकार किया तो पति ने उसका सिर फोड़ दिया। महिला खेड़ी पुल थाना क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही थी। पति उसे अपने साथ ले जाने के लिए आया था। दोनों में किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर पति ने डंडे से पत्नी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


महिला के सिर व हाथ में चोट आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इंद्रा कॉम्प्लेक्स निवासी आजमा खातून ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी शादी बिहार निवासी हजरत अली के साथ हुई थी। कुछ दिन पहले वह अपने मायके आई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को उसका पति हजरत अली ससुराल ले जाने के लिए आया। आजमा के माता-पिता उस समय घर पर नहीं थे। महिला ने उनकी अनुपस्थिति में साथ चलने से इनकार कर दिया। इस बात पर हजरत अली को गुस्सा आ गया और उसने वहीं पड़ा डंडा उठाकर आजमा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आजमा के पिता घर पहुंच गए। उन्होंने बीच बचाव कर महिला को उसे छुड़ाया। आजमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed