{"_id":"606d9b938ebc3e8d1c768700","slug":"faridabad-vaccination-is-being-affected-due-to-lack-of-vaccine-faridabad-news-noi575698851","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद : वैक्सीन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद : वैक्सीन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है टीकाकरण
विज्ञापन
Faridabad: Vaccination is being affected due to lack of vaccine
फरीदाबाद। तिगांव और कौराली स्थित दोनों स्वास्थ्य केंद्रों पर बुधवार को पूरी तरह से टीकाकरण प्रभावित रहा। कोवैक्सिन की डोज खत्म होने के कारण लोगों को वापस लौटा दिया गया। वहीं, तकनीकी खामियों से भी लोग जूझ रहे हैं। कई लोग बिना मोबाइल फोन के ही टीकाकरण केंद्र पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें मोबाइल साथ लाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जा रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने तो गलत नंबर लिखवा दिया और अब पंजीकरण का मेसेज न होने पर परेशानी झेल रहे हैं। ऐसे लोगों को दूसरी डोज लगवाने में परेशानी आ रही है।
जिले में कोरोना से बचाव के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सिन दो तरह की डोज लोगों को दी जा रही है। इसमें से कोविशील्ड की पर्याप्त डोज हैं। लेकिन दो केंद्रों पर कोवैक्सिन की खेप खत्म होने से लोगों को परेशानी हो रही है। टीका अधिकारी डॉ. गजराज सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से किसी केंद्र पर टीके की समस्या नहीं होगी। कोविशील्ड की 55 हजार खेप और कोवैक्सिन की दस हजार खेप जिले को मिल गई हैं।
जिले में टीकाकरण के लिए अमूमन सभी केंद्रों पर कोविशील्ड वैक्सीन लगाई जा रही है। तिगांव और कौराली केंद्र पर कोवैक्सिन की डोज लगाई जा रही है। दोनों ही केंद्रों पर वैक्सीन खत्म है। तिगांव केंद्र प्रभारी डॉ. हरीश आर्य ने बताया कि सुनिश्चित किया जा रहा है कि लोगों को परेशानी न हो। किसी व्यक्ति को यदि कोविशील्ड की डोज लगती है तो दूसरी डोज भी इस वैक्सीन की ही लगेगी। कौराली स्थित स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अजय मलिक ने बताया कि कोवैक्सिन की डोज बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच जाएगी। लोगों को टीकाकरण का लाभ दिया जाएगा। परेशानी नहीं होने देंगे। जन सुविधा के लिए पूरे प्रयास हैं।
विज्ञापन
लगातार तीन दिन से प्रभावित है टीकाकरण
कोवैक्सिन की खेप बीते तीन दिन से खत्म है। ऐसे में लोग लगातार टीके के लिए दोनों केंद्रों का चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनका टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। तिगांव निवासी ज्ञानसिंह ने बताया कि वह सोमवार दोपहर टीकाकरण के लिए कौराली केंद्र पहुंचे थे। वैक्सीन नहीं होने की बात कहकर बिना टीकाकरण ही लौटा दिया गया। बुधवार को फिर से पहुंचे तो टीकाकरण नहीं हुआ। इस दौरान भी वैक्सीन नहीं होने की बात कह दी गई। वहीं, जिले के 78 केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण की बात स्वास्थ्य विभाग की ओर से कही जा रही है।