{"_id":"6882231311674f76ba0fa6a9","slug":"faridabad-team-won-the-state-level-baseball-competition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47791-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तर बेसबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तर बेसबॉल प्रतियोगिता में फरीदाबाद की टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। जिले के खिलाड़ियों ने 38वीं सीनियर हरियाणा राज्य स्तर बेसबॉल प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। यह प्रतियोगिता 19 और 20 जुलाई को कैथल में आयोजित की गई थी, जिसमें फरीदाबाद की टीम ने फाइनल मुकाबले में बाजी मारी।
इस जीत में पन्हेडा खुर्द गांव स्थित ब्रिगेडियर चंद्र सिंह बेसबॉल अकादमी के खिलाड़ियों कुणाल गौड़, मनीष, मुकुल और योगेश चहल ने अहम भूमिका निभाई। टीम के कोच नवीन कौशिक ने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और सही मार्गदर्शन का असर मैदान में साफ दिखाई दिया है। उन्होंने बताया कि ये खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और इससे पहले भी कई पदक जीत चुके हैं।
फाइनल मुकाबले के बाद जब कुणाल गौड़ गांव लौटे तो ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। कुणाल ने सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और कहा कि वह आगे भी कड़ी मेहनत कर गांव और जिले का नाम रोशन करते रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यह जीत न केवल खिलाड़ियों की मेहनत का फल है, बल्कि पूरे गांव के लिए गर्व का विषय भी है।