फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad swimmers showcase their prowess

Faridabad News: तैराकी में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sun, 23 Aug 2026 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Faridabad swimmers showcase their prowess
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने जीते पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-17 स्थित मॉडर्न स्कूल में शनिवार को छठी हरियाणा राज्य फिनस्विमिंग चैंपियनशिप का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन राज्यभर के 13 जिलों से पहुंचे युवा तैराकों ने अपना दम दिखाया।
इनमें फिनस्विमिंग के विभिन्न आयु वर्ग (जूनियर बी से लेकर जी तक) में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जहां नन्हें खिलाड़ियों से लेकर युवा तैराकों तक ने पानी में अपनी रफ्तार दिखाई। प्रतियोगिता के पहले दिन फरीदाबाद के तैराकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। फरीदाबाद के साथ पलवल, अंबाला, सोनीपत, झज्जर और गुरुग्राम के खिलाड़ियों ने भी कड़े मुकाबलों में बेहतरीन खेल भावना का परिचय दिया। इनमें पुरुष वर्ग के जूनियर बी के 400 मीटर में पलवल के कार्तिक पहले और शिवम दूसरे स्थान पर रहे जबकि फरीदाबाद के शिवाजी राव तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर सी के 100 और 200 मीटर में फरीदाबाद के देवांश जुल्का और अकालबीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंबाला के आर्यन अहलावत तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


जूनियर डी के 200 मीटर में फरीदाबाद के उज्ज्वल यादव पहले, अंबाला के ऋषभ दूसरे और चरखी दादरी के तनय कलकल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर ई के 200 मीटर में रुद्राक्ष पलवल के जाखड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि फरीदाबाद के अरहान बंसल और शेखर शर्मा दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर एफ के 100 मीटर में सोनीपत के आदित्य दहिया ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं पानीपत के समर्थ बलदेव सिंह दूसरे और फरीदाबाद के भार्गव अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर जी के 100 मीटर में फरीदाबाद के श्रेयस पहले अंबाला के शौर्य प्रताप शर्मा दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग के जूनियर बी के 400 मीटर रेस में फरीदाबाद की हर्षिका ने पहला और सान्वी ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अंबाला की अक्षिता सूद तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर सी के 200 मीटर में फरीदाबाद की नियति जुल्का पहले स्थान पर रहीं। वहीं कृषा दहिया ने दूसरा और अनाया गोयल ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर डी के 200 मीटर में फरीदाबाद की वेरुष्का दहिया पहले और चैतन्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। अंबाला की आरोही ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर ई 200 मीटर में फरीदाबाद की प्राची ने पहला स्थान हासिल किया। गुरुग्राम की अमायरा दूसरे और अंबाला की अश्मिता चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर एफ के 100 मीटर में झज्जर की अवनी भारद्वाज पहला स्थान प्राप्त किया। पलवल की परी दूसरे और अंबाला की श्वाव्या शर्मा तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर जी के 100 मीटर में अंबाला की जयश्नवी कश्यप पहले और अर्णिका दूसरे स्थान पर रहीं। तीसरे पर गुरुग्राम की आश्वी अग्रवाल रहीं। इसके अलावा 50 मीटर और 100 मीटर में भी खिलाड़ियों ने गजब की फुर्ती दिखाई। जूनियर बी 50 मीटर पुरुष वर्ग में फरीदाबाद के ही प्रीत और शिवाजी राव ने संयुक्त रूप से पहला स्थान साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed