{"_id":"6034f2e3348be73cf675dc63","slug":"faridabad-school-no-english-teacher-student-stressed","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबादः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी का अध्यापक नहीं होने से छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबादः राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अंग्रेजी का अध्यापक नहीं होने से छात्र परेशान
Tue, 23 Feb 2021 05:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 23 Feb 2021 05:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
फरीदाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंदावली में दो अंग्रेजी अध्यापकों में से एक मंडलायुक्त कार्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। इससे छात्रों को पढ़ाई में नुकसान हो रहा है। इसकी शिकायत हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा से की है।
विज्ञापन
विद्यालय में नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 138 विद्यार्थी पढ़ते हैं। इनके लिए दो अंग्रेजी अध्यापकों की नियुक्ति हुई थी। इसमें से एक पीजी टीचर हंसराज दो साल से मंडल आयुक्त कार्यालय की एफएफआरसी शाखा में प्रतिनियुुक्ति (डेपुटेशन) पर सेवाएं दे रहे हैं। इसको लेकर स्कूल प्रबंधन समिति ने मामले की शिकायत भी की थी।
विज्ञापन
शिकायत करने पर अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा डॉ महावीर सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी को आदेश दिए कि अध्यापक की प्रतिनियुक्ति रद्द कर चंदावली भेजा जाए। शिक्षा अधिकारी ने 13 मार्च 2020 को अध्यापक को रिलीव कर चंदावली ज्वाइन करने के लिए भेज दिया। लेकिन मामले को स्थगित करा दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान हरियाणा अभिभावक एकता मंच के जिला सचिव एडवोकेट शिव कुमार जोशी, जिला सचिव डॉ मनोज शर्मा और सीनियर सिटीजन राजपाल शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को टीचर की जरूरत है इसलिए उसकी सेवाएं विद्यालय को दी जानी चाहिए।