फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad religious conversion connection class 9 student forcefully converted by brainwashing

धर्मांतरण का फरीदाबाद कनेक्शन: नौंवी कक्षा के छात्र का जबरन कराया धर्म परिवर्तन, ऐसे किया ब्रेनवॉश

Fri, 24 Sep 2021 11:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Sep 2021 11:36 AM IST
सार

विनोद उर्फ नूर मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दी कि जब नौंवी कक्षा में पड़ता था। तब से उसके घर के पास में रहने वाले कुछ लोग हिंदू धर्म के बारे में गलत बोलते थे। आरोपियों ने उसे हिंदू धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताकर उसका ब्रेनवॉश कर दिया।

विज्ञापन
faridabad religious conversion connection class 9 student forcefully converted by brainwashing
मौलाना कलीम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर 17 थाना क्षेत्र में एक छात्र का जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आया है। जब धर्म परिवर्तन हुआ तो छात्र कक्षा नौवीं में पढ़ता था। अब 19 साल का हो गया है। युवक ने छह लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर 17 बाईपास निवासी विनोद उर्फ नूर मोहम्मद ने पुलिस में शिकायत दी कि जब नौंवी कक्षा में पड़ता था। तब से उसके घर के पास में रहने वाले कुछ लोग हिंदू धर्म के बारे में गलत बोलते थे। आरोपियों ने उसे हिंदू धर्म के बारे में भ्रामक बातें बताकर उसका ब्रेनवॉश कर दिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा कि मुस्लिम धर्म अपना कर जहन्नुम ( नर्क) से छुटकारा पा सकता है। इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले। पीड़ित ने कहा कि आरोपी उसे स्थानीय मस्जिद में ले गए और जबरदस्ती कलमा पढ़वा दिया था। इसके बाद उसे अलग-अलग शहरों में जमात लगाने के लिए भी भेजा गया। इसके लिए पैसे भी दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि युवक की उम्र फिलहाल 19 वर्ष है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अभी आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की जा रही है। सभी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले की जांच की जाएगी। आरोपियों ने कितने लोगों का धर्म परिवर्तन किया है, ये जांच के बाद ही पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed