फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad: Production stopped in syringes manufacturer HMD, vaccination may be affected

फरीदाबाद : सीरिंज निर्माता कंपनी एचएमडी में उत्पादन बंद, टीकाकरण हो सकता है प्रभावित

Sat, 11 Dec 2021 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Faridabad: Production stopped in syringes manufacturer HMD, vaccination may be affected
फरीदाबाद। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के आदेश पर देश की सबसे बड़ी सीरिंज निर्माता कंपनी हिंदुस्तान सीरिंज एंड मेडिकल डिवाइसेस लिमिटेड (एचएमडी) में सीरिंज उत्पादन ठप हो गया है। शनिवार को कंपनी ने आयोग के जुर्माने से बचने के लिए कंपनी बंद कर दी। काम पर आए कर्मचारियों को लौटा दिया गया। इससे देशभर में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान प्रभावित होने की आशंका है। हालांकि, कंपनी प्रबंधन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर हेल्थकेयर कंपनियों को छूट देने की मांग की है।
विज्ञापन

जिले में प्रदूषण का स्तर लगातार खराब श्रेणी में बना हुआ है। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम शहर में जगह-जगह छापा मार रही है। प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को बंद कराया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से धुआं छोड़ने वाली 170 कंपनियों को 12 दिसंबर तक बंद करने के आदेश हैं। वहीं, 400 कंपनियों को एक शिफ्ट में चलाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा पांच कंपनियों को अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-58 स्थित एचएमडी प्रबंधन के अनुसार, शुक्रवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की टीम ने एक कंपनी का दौरा किया, जहां चार प्लांट हैं। इनमें से तीन प्लांट पीएनजी पर चलते हैं। एक पीएनजी की पूर्णत: उपलब्धता नहीं होने के कारण डीजी सेट पर चलता है। ऐसे में आयोग ने कंपनी प्रबंधन को चेतावनी दी कि कंपनी स्वयं बंद कर लें या आयोग का जुर्माना भरने के लिए तैयार रहे। ऐसे में एचएमडी प्रबंधन ने कंपनी को शुक्रवार रात से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना 80 लाख सीरिंज, डेढ़ करोड़ सुई का उत्पादन करती है कंपनी
कोरोना महामारी में टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए हिंदुस्तान सीरिंज देश की सबसे बड़ी सीरिंज और सुई (निडिल) निर्माता कंपनी है। यहां रोजाना 80 लाख सीरिंज, डेढ़ करोड़ सुई और दो लाख कैनुला बनते हैं। कंपनी बंद होने से सीरिंज और सुई का उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है। इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीकाकरण अभियान को भी बड़ा झटका लग सकता है।
काम रोकने की घोषणा
एचएमडी के प्रबंध निदेशक राजीव नाथ ने बताया कि हमने अपने कांप्लेक्स में प्रोडक्शन बंद करने का फैसला किया है। कंपनी के पास जो बफर स्टॉक था, वह लगभग खत्म होने को है। कंपनी बंद करने की घोषणा के साथ शुक्रवार रात और शनिवार को दिन की शिफ्ट में काम पर आए कर्मचारियों को वापस भेजना पड़ा।

पीएम मोदी से लगाई गुहार
कंपनी के एमडी राजीव नाथ ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि भारत और विश्व स्तर पर पहले से ही सीरिंज की आपूर्ति कम है। संकट और भी बदतर हो गया है क्योंकि, हमें स्वैच्छिक आधार पर इकाइयों को बंद करने के लिए कहा गया है। इससे रोजाना 150 लाख सुई और रोजाना 80 लाख सीरिंज का उत्पादन प्रभावित होगा।
इस बारे में अभी जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी। हालांकि, प्रदूषण मामला बोर्ड देख रहा है।
-जितेंद्र यादव, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed