फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad police search girl kidnapped 5 years ago when she was just three month old toddler

फरीदाबाद: पांच साल पहले हुआ था तीन माह की बच्ची का अपहरण, अब पुलिस ने ढूंढ निकाला

Sat, 23 Oct 2021 11:11 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 23 Oct 2021 11:11 AM IST
सार

आरोपी की निशानदेही पर दोनों आरोपी महिलाओं रेखा और कोमल को दिल्ली से गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्ची की उम्र अब साढ़े पांच वर्ष हो गई है। जिस वक्त बच्ची का अपहरण हुआ वह 3 माह की थी।

विज्ञापन
faridabad police search girl kidnapped 5 years ago when she was just three month old toddler
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद में पांच साल पहले अगवा हुई एक बच्ची को थाना कोतवाली पुलिस ने ढूंढ निकाला। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना कोतवाली प्रभारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात 4 जून 2016 की है।

विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर उत्तर प्रदेश निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि ओल्ड रेलवे स्टेशन के पास रहती है। उसकी तीन माह की बच्ची का किसी ने अपहरण कर लिया है।  इस मामले को सुलझाने की पुलिस काफी दिनों से कोशिश कर रही थी। थाना कोतवाली पुलिस टीम को बच्ची के बारे में 20 अक्तूबर 2021 को सूचना मिली।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने आरोपी उधम सिंह को उंचा गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने एक बच्ची को वर्ष 2016 में रेखा और उसकी बहन कोमल के साथ ओल्ड रेलवे स्टेशन से उठाया था। उधम सिंह को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर दोनों आरोपी महिलाओं रेखा और कोमल को दिल्ली से गिरफ्तार कर बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब साढ़े पांच साल की हो चुकी है बच्ची
बच्ची की उम्र अब साढ़े पांच वर्ष हो गई है। जिस वक्त बच्ची का अपहरण हुआ वह 3 माह की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी रेखा ने बताया कि उसकी शादी को 14 वर्ष होने पर भी उसको कोई बच्चा नहीं है। रेखा ने बच्चा गोद लेने का प्रयास किया। इसके लिए काफी पैसों की आवश्यकता थी। उसने अपनी बहन कोमल से बच्चे का इंतजाम करने को कहा। कोमल ने यह काम अपने जानकार उधम सिंह को सौंप दिया। आरोपी ऑटो चालक है।


आरोपी योजना बनाकर बच्ची की मां को कपड़े दिलाने के बहाने से मार्केट में ले गए गए और चकमा देकर बच्ची को लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम ने बच्ची को बाल कल्याण समिति सेक्टर-30 में छोड़ा है। कानूनी कार्रवाई के बाद बच्ची को परिजनों के हवाले किया जाएगा। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed