फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad police constable won gold medal

Faridabad News: फरीदाबाद के पुलिस सिपाही ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 06 Oct 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
Faridabad police constable won gold medal
ऑल इंडिया पुलिस गेम्स के बॉक्सिंग में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करनाल के मधुबन मेंं चल रहे ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में फरीदाबाद पुलिस के सिपाही विक्की ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विक्की ने बॉक्सिंग स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। विक्की ने 2023 में हुए ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में भी बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक जीता था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 20 से 24 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में कोई भी अन्य बॉक्सर विक्की के प्रहारों से नहीं बच सका। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि पर विक्की को फरीदाबाद पुलिस मुख्यालय के उपायुक्त की ओर से सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने विक्की के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि फरीदाबाद पुलिस के जवान न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अग्रणी हैं बल्कि खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों को भी खेलों में भाग लेने और फिटनेस पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed