फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad police arrested a man who roaming like a begger with 50 lakh cash

दो पॉलिथीन में भरे थे नोट: भिखारी का भेष बनाकर बोरे में लेकर घूम रहा 50 लाख कैश, पुलिस ने ऐसे दबोचा

Wed, 11 May 2022 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 May 2022 09:20 PM IST
सार

पुलिसकर्मियों ने जब उस व्यक्ति से देर रात बहार घुमने बारे पूछताछ की तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के बाद कट्टे की जांच की तो कट्टे में रखी दो पॉलिथीन रुपये से भरी थी।

विज्ञापन
faridabad police arrested a man who roaming like a begger with 50 lakh cash
बरामद 50 लाख रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर-16 में भिखारी के भेष में बोरे में पैसे लेकर घूम रहे एक व्यक्ति से पुलिस ने काबू किया। उसके पास से 50 लाख रुपये बरामद हुआ है। हालांकि यह पैसा किसका है। इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस और आयकर विभाग की टीम की पूछताछ कर रही है। शुरुआत जांच में व्यक्ति ने तीन लोगों के नाम बताए। आयकर विभाग की टीम जल्द नोटिस जारी कर उनसे पूछताछ करेगी। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब तीन बजे सेक्टर-16 में ईवीआर प्रभारी बलवान सिंह, विक्रांत और सुमित को एक व्यक्ति प्लास्टिक का बोरा (कट्टा) हाथ में लिए संदिग्ध घूमता मिला। 
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने जब उस व्यक्ति से देर रात बहार घुमने बारे पूछताछ की तो कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पूछताछ के बाद कट्टे की जांच की तो कट्टे में रखी दो पॉलिथीन रुपये से भरी थी। सूचना पाकर तुरंत मौके पर सेक्टर-16 चौकी प्रभारी व सेक्टर-17 थाना प्रबंधक पहुंच गए। रुपये के बारे में उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। जिनकी गिनती की गई तो 50 लाख रुपये पाए गए। इतने रुपयों के बारे में व्यक्ति से पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इसकी सूचना आयकर विभाग को दी। पूछताछ करने के लिए मौके पर आयकर विभाग अधिकारियों को बुलाया गया। इसके बाद व्यक्ति को आयकर विभाग के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल 50 लाख रुपये माल खाना में जमा कराए गए। 


आयकर विभाग अधिकारियों की पूछताछ में उसने पैसे देने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी दी। व्यक्ति की स्टेटमेंट रिकार्ड की गई है। व्यक्ति द्वारा दी गई स्टेटमेंट के अनुसार मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों को नोटिस दिया गया है। आरोपी पाए जाने पर उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed