{"_id":"68c05eab234755caac01ea98","slug":"faridabad-players-showed-their-strength-in-table-tennis-tournament-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51007-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने टेबल टेनिस टूर्नामेंट में दिखाया दमखम
विज्ञापन
अंडर 14 और अंडर 19 बालिका वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थानसंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। 8 से 10 सितंबर तक फतेहाबाद स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता टेबल टेनिस में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया। विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल से विजयी परिणाम हासिल किए।
अंडर-14 लड़कियों की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। टीम में मान्वी बामिल, अविका त्यागी, आद्या विर्मानी, सीरत गांधी और कुशा सकुजा शामिल थीं। अंडर-14 लड़कों की टीम ने कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद तीसरा स्थान प्राप्त किया। टीम के सदस्य थे रेयांश जैन, हार्दिक नरवाल, अथर्व मालवीय और अविनाश।
अंडर-17 लड़कियों की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में कियारा यादव, ऋद्धि लुतरा, धनश्री, अंशुका देबनाथ और प्रज्ञन्या शामिल थीं। अंडर-19 लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। टीम में चैतन्या, सुहानी धीयर, जीविका, अन्या बंसल और जह्नवी जुनेजा शामिल थीं। अंडर-19 लड़कों की टीम ने भी शानदार खेल दिखाया, जिसमें इक्षित, भाव्या, नितेश, सव्य और अनीमेश शामिल थे।
विज्ञापन
फरीदाबाद की टीम के कोच अंकित गुप्ता ने बताया कि खिलाड़ियों की सफलता निरंतर अभ्यास, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने पूरे टूर्नामेंट में आत्मविश्वास और संयम के साथ खेला और हर मैच में बेहतरीन तकनीक दिखाई। कोच अंकित ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि फरीदाबाद के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और आने वाले टूर्नामेंट में और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
इस टूर्नामेंट में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने न केवल व्यक्तिगत बल्कि टीम प्रदर्शन में भी उत्कृष्टता दिखाई। उनके प्रयासों और उपलब्धियों पर स्कूल प्रशासन, अभिभावक और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।