फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad-Palwal KMP Expressway will start by August

Faridabad News: अगस्त तक शुरू हो जाएगा फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे

Thu, 13 Mar 2025 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Faridabad-Palwal KMP Expressway will start by August
चार स्थानों पर ब्लॉक लेकर फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे पर रखे जा रहे गार्डर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे करीब 90 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो चुका है। एक्सप्रेस-वे के नौ किलोमीटर के बचे मीठापुर से डीएनडी तक सेक्शन पर अब चार स्थानों पर ब्लाॅक (कार्य के लिए आगरा नहर, सड़क और मेट्रो को रोकने का समय) मांगा है। ब्लॉक लेकर एक्सप्रेस-वे के इस नौ किलोमीटर एलिवेटेड रोड का कार्य अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से वाया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे राजस्थान के दौसा तक का सफर सुहाना हो सकेगा।


फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) के 59 किलोमीटर के एक्सप्रेस-वे में एनएचएआई नौ किलोमीटर के सेक्शन पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक्सप्रेस-वे का इस नौ किलोमीटर के सेक्शन में अधिकतर एलिवेटेड रोड है। इस एलिवेटेड रोड को पूरा करने के लिए एनएचएआई को चार स्थानों पर ब्लॉक लेना पड़ रहा है। इनमें कालिंदी कुंज- शाहीन बाग रोड, मजेंटा लाइन मेट्रो, कालिंदी कुंज के पास मेट्रो और आगरा नहर को पार करना है। इसके बाद एक्सप्रेस-वे को एलिवेटेड ही शाहीन बाग के निकट ड्रेन के किनारे से डीएनडी तक ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन




नौ किलोमीटर के इस बचे हुए सेक्शन पर पिलर्स और पिलर्स कैप रख दिए गए हैं। अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इन छूटे हुए स्थानों पर ब्लॉक लेकर गार्डर रखने का कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में मजेंटा लाइन पर ब्लॉक लेकर गार्डर रखे जा रहे हैं। अप्रैल माह तक आगरा नहर और कालिंदी कुंज-शाहीन बाग की सड़क के ऊपर भी गार्डर रखने की प्रक्रिया पूरी की जानी है। एनएचएआई की ओर से अगस्त 2025 तक इस नौ किलोमीटर के सेक्शन को पूरा कर डीएनडी से सीधा राजस्थान के दौसा तक आवागमन शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---



एक लाख लोगों को मिलेगी राहत
एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद फरीदाबाद, पलवल के निवासियों को दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद आना-जाना आसान हो जाएगा। इससे कालिंदी कुंज पर लगने वाले भीषण जाम से प्रतिदिन गुजरने वाले एक लाख से अधिक लोगों को को राहत मिलेगी।




---



दो स्थानों पर मेट्रो का ब्लॉक लेकर रखे जा रहे गार्डर

फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेस-वे पर मीठापुर-जैतपुर से होते हुए मदनपुर खादर तक बना हुआ है। इसके बाद एलिवेटेड रोड आगरा नहर को पार करते हुए डीएनडी तक ले जाई जाएगी। इस नौ किलोमीटर के सेक्शन पर चार स्थानों पर ब्लॉक लेकर गार्डर रखे जा रहे हैं। दो माह में चार स्थानों पर ब्लॉक लेकर गार्डर रखने का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद अगस्त तक एक्सप्रेस-वे पूरा बनाने का लक्ष्य है।
-धीरज सिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed