फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad one and half year old boy found dead in water tank family suspect murder

पानी की टंकी में तैरता मिला डेढ़ साल के मासूम का शव, ऊपर से बंद था टंकी का ढक्कन

Sat, 06 Feb 2021 06:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 06 Feb 2021 06:47 PM IST
सार

- परिवार ने हत्या का जताया शक, परिजन बोले बच्चा टंकी में डूबा हुआ था और टंकी बंद थी
- सेक्टर 56 आशियाना फ्लैट की घटना, चिकन शॉप चलाते हैं पिता

विज्ञापन
faridabad one and half year old boy found dead in water tank family suspect murder
डेढ़ साल के मासूम की पानी की टंकी में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-56ए स्थित आशियाना फ्लैट की छत पर रखी पानी की टंकी में शुक्रवार देर शाम एक डेढ़ साल के बच्चे का शव तैरता हुआ मिला। किसी ने  टंकी में डुबोकर बच्चे की हत्या कर दी। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे का नाम अदनान है। 
विज्ञापन


मृतक के पिता शान मोहमद ने बताया कि वह इंद्रा कालोनी में चिकन शॉप चलाते हैं। शान मोहम्मद का कहना कि उनका डेढ़ साल का बेटा अभी ठीक से चल नहीं पाता था। ऐसे में चार मंजिल ऊपर खुद से जाना संभव नही है।
विज्ञापन


टंकी के ऊपर ढक्कन लगा मिला था इससे पता लगता है कि किसी ने जानबूझकर बच्चे को यहां डुबो दिया है। शान ने किसी पर शक जाहिर नही किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार शाम शान मोहम्मद दुकान पर थे। घर पर उनकी पत्नी व तीन बच्चे थे। उनकी पत्नी घरेलू काम में लगी थी। शाम करीब छह बजे उसने देखा कि उनका डेढ़ साल का बेटा अदनान कहीं दिखाई नहीं दे रहा। काफी देर बाद जब बच्चा नही मिला तो उसने अपने पति शान मोहम्मद को सूचित कर दिया।


सभी ने सोसायटी के बच्चों की सहायता से अदनान को ढूंढना शुरू कर दिया। बच्चे को ढूंढते हुए सोसायटी के बच्चे फ्लैट की छत पर जा पहुंचे। वहां रखी एक हजार लीटर पानी की टंकी का ढक्कन खोलकर देखा तो अदनान उसमें तैर रहा था। लोगों ने उसे बाहर निकाला तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed