फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad News Husband hanged himself due to illicit relationship

धोखेबाज निकली पत्नी: नाजायज संबंध की वजह से पति ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

Mon, 26 Dec 2022 06:51 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 26 Dec 2022 06:51 PM IST
सार

पूजा ने सुमित से कहा कि तू बेकार है। मेरे लायक नहीं, तू मर जाए, तो मैं अपनी जिन्दगी अपने मन से जी सकती हूं। उसी दिन से सुमित डिप्रेशन में चल रहा था।

विज्ञापन
Faridabad News Husband hanged himself due to illicit relationship
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पत्नी के अवैध संबंध होने के चलते पति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़के ने पत्नी और उसके प्रेमिका के संबंध के बारे में परिवार वालों को बताया। थाना सेक्टर 8 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर 3 निवासी स्टालन सिंह ने बताया कि उनके दो लड़के है। दोनों शादीशुदा हैं। उनके छोटे लड़के सुमित (32) की शादी साल 2015 में संगम विहार दिल्ली निवासी पूजा के साथ हुई थी। जिसके दो बच्चे हैं। पूजा भाटी तीन महीने पहले अपने मायके दिल्ली गई थी। मायके से पूजा अपनी ससुराल का नाम लेकर घर आ गई।

विज्ञापन

जिसके बाद पूजा सुमित के दोस्त सेक्टर 23 निवासी ब्रजवीर उर्फ सोनू के साथ कहीं चली गई। जिसकी उन्होंने काफी तलाश की। इसके बारे में पूजा के मायके वालों को भी बताया। सुमित ने उनको बताया कि पूजा व ब्रजवीर के नाजायज संबंध हैं और वह दोनों काफी समय से साथ रह रहे हैं। इसके अलावा पूजा व बृजवीर उर्फ सोनू ने उनके घर आकर बोला कि उनके बीच नाजायज संबंध हैं।

पूजा ने सुमित को कहा कि तू बेकार है। मेरे लायक नहीं, तू मर जाए, तो मैं अपनी जिन्दगी अपने मन से जी सकती हूं। उसी दिन से उनका लड़का सुमित डिप्रेशन में चल रहा था। 24 दिसंबर की शाम करीब सात बजे उनके लड़के सुमित कुमार ने घर आकर उनको पूजा व ब्रजवीर उर्फ सोनू के बारे में बताया।

विज्ञापन

जिसके बाद करीब नौ बजे रात को उनके लड़के सुमित कुमार ने अपने निवास की छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सेक्टर 3 पुलिस चौकी इंचार्ज सीमा ने बताया कि सुमित के पास से एक कॉपी मिली है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी पूजा का किसी के साथ नाजायज संबंध है। इसलिए वह सुसाइड कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed