फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad Murder Case We were giving CPR to Father there was applause on stage Father Brutally Beaten to Death

दर्दनाक: 'पापा को दे रहे थे CPR, स्टेज पर बज रही थीं तालियां'; डांडिया नाइट में पिता के कत्ल पर बेटी की आपबीती

Fri, 27 Oct 2023 08:54 AM IST
शाहरुख खान कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 27 Oct 2023 08:54 AM IST
सार

फरीदाबाद में डांडिया नाइट के दौरान बेटी के साथ डांस करने से रोकने पर तीन युवकों ने पिता की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। अब मामले में पीड़ित बेटी सामने आई है। पीड़िता ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि आरोपियों ने कई युवतियों से अभद्रता की थी। 

विज्ञापन
Faridabad Murder Case We were giving CPR to Father there was applause on stage Father Brutally Beaten to Death
Atiq Ahmed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हम पापा को सीपीआर देकर बचाने में लगे रहे और उधर मंच पर लोगों का धन्यवाद समारोह चलता रहा। सैकड़ों की भीड़ के बीच इक्का-दुक्का लोग ही मदद की कोशिश कर रहे थे, बाकी या तो वीडियो बनाते रहे या तमाशा देख रहे थे। आयोजन कर रहे लोगों में क्या जरा भी मानवीय संवेदना नहीं थी। यह कहते हुए मृतक प्रेम मेहता की बेटी कनिका का गला भर आया।
विज्ञापन


बीपीटीपी प्रिंसिस पार्क सोसाइटी में सोमवार देर रात आयोजित डांडिया नाइट में बेटी के साथ डांस करने से रोकने पर तीन युवकों ने कनिका के पिता प्रेम मेहता की पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान लगे धक्के से उन्होंने ने दम तोड़ दिया। प्रेम एक निजी कंपनी में रिकवरी एजेंट के रूप में कार्यरत थे। 
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे और कई युवतियों के साथ गलत हरकत कर रहे थे। आरोपियों से झगड़ा मोल नहीं लेने के चक्कर में किसी ने विरोध नहीं किया। केवल दो युवतियों ने हिम्मत दिखाई, जिसमें से एक के पति के साथ मारपीट की गई और एक के पिता की इस वारदात में मौत हो गई। पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब के नशे में धुत थे आरोपी, दूसरी महिला से अभद्रता पर शुरू हुआ था विवाद
प्रेम मेहता की बेटी (शिकायकर्ता) ने अमर उजाला को बताया सोमवार देर रात डीजे पर डांस करने के दौरान कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त होकर आ गए। एक आरोपी युवक कह रहा था जब तक वह नाचेंगे डीजे बंद नहीं होने देंगे। एक आरोपी युवक ने सोसाइटी निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी।

इसके बाद कनिका से उसका फोन नंबर मांगा और साथ में डांस करने की जिद करने लगा। इसपर पहले जिस महिला से छेड़छाड़ की गई थी उसका पति आ गया और आरोपी युवक को थप्पड़ मार दिए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता लक्की नाम का आरोपी युवक गाली-गलौज करते हुए आया और मारपीट करने लगा।

आरोपी ने कनिका की मां, भाई और पिता प्रेम मेहता के साथ भी मारपीट की। इसी दौरान प्रेम मेहता को एक धक्का लगा और वे अचेत हो गए। सीपीआर देने का भी फायदा नही हुआ। अस्पताल में डॉक्टरों ने कुछ देर बाद ही मृत घोषित कर दिया।

अलग-अलग टावर में रहते हैं आरोपी
वारदात के तीनों आरोपी अलग-अलग टावर में रहते हैं। लक्की डी टावर और अन्य दोनों ए और सी टॉवर में रहते हैं। लक्की गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करता है। प्रेम मेहता की पत्नी और बेटी का आरोप है इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा के नाम पर केवल वही सुरक्षा गार्ड मौजूद थे जो सोसाइटी में नौकरी करते हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों व आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को मिलाकर करीब तीन सौ लोग मौजूद थे। खेड़ी पुल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप धनखड़ ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सोसाइटी के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed