{"_id":"5eaffb0a8ebc3e9c9a5fbc8e","slug":"faridabad-migrant-laborer-can-give-registration-information-on-the-assistant-app","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: प्रवासी जन सहायक एप या इन नंबरों पर फोन कर दे सकते हैं पंजीकरण की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: प्रवासी जन सहायक एप या इन नंबरों पर फोन कर दे सकते हैं पंजीकरण की जानकारी
Mon, 04 May 2020 04:52 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Mon, 04 May 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रवासी मजदूर (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
प्रवासी जन सहायक एप पर दे सकते हैं जानकारी
विज्ञापन
हरियाणा में फंसे प्रवासी लोगों को उनके गृह जिले पहुंचाने या फिर दूसरे राज्यों में फंसे हरियाणा वासियों को वापस लाने के लिए लोगों को ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होगा। जिला उपायुक्त के ट्विटर हैंडल पर बताया गया है कि अगर कोई प्रवासी ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण नहीं करवाना चाहता है तो वह जन सहायक एप डाउनलोड कर उसमें जरूरी जानकारी दे सकता है।
हेल्पलाइन नंबर 1950 या 1100 पर फोन कर कराएं पंजीकरण
यदि प्रवासी व्यक्ति के पास इन दोनों में से कोई भी साधन के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा नहीं है तो वे जिला प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर 1950 या फिर 1100 पर फोन कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। ये दोनों नंबर हरियाणा में फंसे लोगों के लिए हैं।
विज्ञापन