फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad jija elope with minor sister in law no information for two months complaint filed in police

फरीदाबाद: नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर भगा ले गया जीजा, डेढ़ महीने से नहीं है कोई खबर

Tue, 18 Jan 2022 11:52 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 18 Jan 2022 11:52 AM IST
सार

जब शिवानी के पिता राजेंद्र ने दीपक के परिवार वालों से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि शिवानी दिल्ली में उनके पास है। जोकि 28 दिसंबर 2021 को वापिस आ जाएगी। शिवानी 28 दिसंबर को भी नहीं आई।

विज्ञापन
Faridabad jija elope with minor sister in law no information for two months complaint filed in police
- फोटो : सांकेतिक चित्र

विस्तार

हरियाणा के बल्लभगढ़ में जीजा के द्वारा अपनी नाबालिग साली को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले जाने का मामला सामने आया है। करीब डेढ़  महीने से साली वापिस घर नहीं आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव शाहजहांपुर के रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-65 फरीदाबाद में रह रहे हैं उनके 4 बच्चे हैं। इनमें से 3 लड़कियां रितु, ममता, बेटा तनिश, छोटी शिवानी है। उन्होंने अपनी बड़ी बेटी रितू की शादी अच्छा दान-दहेज देकर 7 सितंबर 2019 को दिल्ली के रहने वाले सुभाष के बेटे दीपक कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन


रितू व दीपक कुमार की एक बेटी कंगना(18 माह) है। उन्होंने बताया कि नजदीकी रिश्तेदारी होने की वजह से बच्चे रितू की ससुराल में व रितू की ससुराल से लोग उनके घर पर आते-जाते रहते थे। रितू के ससुराल में रितू का पति दीपक कुमार, ससुर सुभाष, सास गीता, देवर प्रशांत तथा दीपक का दोस्त काली अक्सर शिवानी से कहते थे कि दीपक कुमार व शिवानी की जोड़ी बहुत अच्छी जमती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 दिसंबर को साली को लेकर भागा था जीजा
आरोप है कि सभी ने मिली भगत करके उनकी नाबालिग बेटी शिवानी को अच्छे कपड़े व जेवरात दिलाने का आश्वासन देकर और दीपक के साथ शादी का झांसा देकर 24 दिसंबर 2021 को उनकी नाबालिग बेटी को भगा ले गए।

जब शिवानी के पिता राजेंद्र ने दीपक के परिवार वालों से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि शिवानी दिल्ली में उनके पास है। जोकि 28 दिसंबर 2021 को वापिस आ जाएगी। शिवानी 28 दिसंबर को भी नहीं आई। उसके बाद पिता राजेंद्र, शिवानी के मामा खडक सिंह, चाचा किरनपाल व राजकुमार दिल्ली मिलने के लिए गए। जहां पर उन्होंने बताया कि शिवानी को उनका बेटा दीपक कुमार ले गया है और चिंता की कोई बात नहीं है।

दीपक कुमार दो-चार दिन में घूमने के बाद वापिस आ जाएगा। दीपक के पिता सुभाष ने उनको बताया कि दीपक व उसका दोस्त काली उनके संपर्क में है। वह जल्दी ही वापस आ जाएंगे। 14 जनवरी तक जब उनकी बेटी वापिस नहीं आई तो शिवानी के पिता ने सुभाष को जिला एवं सत्र न्यायलय फरीदाबाद में बुलाया।


यहां शिवानी के पिता ने कई वकीलों के सामने दीपक के पिता सुभाष के साथ बातचीक की और प्रार्थना की कि बेटी को उन्हें सौंप दें। सुभाष ने सभी व्यक्तियों व पंचायात के सामने 17 जनवरी  तक का समय मांगा लेकिन 17 जनवरी तक भी उसकी बेटी वापिस घर नहीं आई। जिसके बाद दीपक के पिता सुभाष ने फोन पर कोई सही से जवाब नहीं दिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed