फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad is second in the state in terms of infected

संक्रमितों के मामले में प्रदेश में दूसरे नंबर पर फरीदाबाद

Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Faridabad is second in the state in terms of infected
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा महज 47 दिन में दोगुना हो रहा है। जिले में 19 अप्रैल तक 56,828 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में फरीदाबाद जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान है। वहीं, सर्वाधिक संक्रमितों के मामले में गुरुग्राम पहले नंबर पर है। वहीं, लगातार बढ़ते मामले संक्रमण की चपेट में आते लोगों की संख्या को हर दिन बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन

19 दिनों में ही इतने कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जितने पिछले चार महीने में मिले थे। संक्रमितों की संख्या बढ़ने से कोरोना का डबलिंग पीरियड कम हो गया है। इस समय कोरोना का डबलिंग पीरियड 47.8 प्रतिशत रह गया है। यानी अगर इसी रफ्तार से नए कोरोना संक्रमित मिलते रहे, तो कुल संक्रमितों की संख्या 47.8 दिन में दोगुनी हो जाएगी। इससे पहले जिले में अगस्त माह में यह मामला सामने आया था। उस वक्त भी मरीज 47 दिनों में दोगुने हो रहे थे। वहीं, इसके साथ ही रिकवरी दर में भी गिरावट दर्ज हो रही है। मार्च महीने की शुरुआत में रिकवरी रेट 99 प्रतिशत बनी हुई थी। अप्रैल महीने की शुरूआत तक 97.8 प्रतिशत रह गया था। पिछले 19 दिनों के दौरान ही रिकवरी रेट में लगभग 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस समय जिले में कोरोना का रिकवरी दर 89.9 प्रतिशत बना हुआ है।
विज्ञापन

कोविड के टीकाकरण नोडल डॉ. रमेश ने बताया कि कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के आंकड़े लगातार बदल रहे हैं। उपचाराधीन मरीज तेजी से बढ़े हैं। रिकवरी दर कम हो रही है। इस कारण मामले को दोगुने होने के समय में भी तेजी गिरावट आई है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed