{"_id":"691305fce633895da20671f9","slug":"faridabad-is-becoming-a-safe-haven-for-terrorists-due-to-its-proximity-to-mewat-2025-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तबाही का सामान: 10 माह, 4KM का इलाका, दूसरी बार मिला विस्फोटक; फरीदाबाद बन रहा आतंकियों को पनाह देने का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबाही का सामान: 10 माह, 4KM का इलाका, दूसरी बार मिला विस्फोटक; फरीदाबाद बन रहा आतंकियों को पनाह देने का ठिकाना
Tue, 11 Nov 2025 03:18 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 11 Nov 2025 03:18 PM IST
सार
मेवात से नजदीकी के चलते फरीदाबाद आतंकियों को पनाह देने का ठिकाना बन रहा है। 10 महीने में 4 किलोमीटर के इलाके में दूसरी बार विस्फोटक मिला है। 2 मार्च 2025 को संदिग्ध आतंकी अब्दुल को पाली से पकड़ा था।
विज्ञापन
फरीदाबाद आतंकी साजिश का खुलासा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात से नजदीकी के चलते फरीदाबाद ही आतंकियों को पनाह देने और विस्फोटक व घातक हथियार छुपाने का ठिकाना बनता जा रहा है। फरीदाबाद में खासकर अरावली से सटा हुआ पाली और धौज इलाका इसके लिए सक्रिय है। साल 2025 में अब तक दो मामले इसी इलाके से सामने आ चुके हैं।
इसी सड़क पर करीब 15 किलोमीटर आगे जाकर मेवात का इलाका शुरू हो जाता है। धौज गांव में अल-फलाह यूनिवर्सिटी से 4 किलोमीटर आगे पाली गांव का वो इलाका है जहां पर 2 मार्च 2025 को हैंड ग्रेनेड व डेटोनेटर छुपाए गए थे।
यहां पर आकर संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान ने वो हैंड ग्रेनेड व विस्फोटक लिए और यहां से आगे जाने वाला था लेकिन उसे काबू कर लिया गया। संदिग्ध आतंकी अब जेल में है और उसके खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है।

इमाम को भी हिरासत में लिया
पुलिस ने धौज मस्जिद के इमाम इस्ताक को भी हिरासत में ले लिया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी इसी मस्जिद में रोज नमाज पढ़ने जाता था और इमाम के यहां से ही दूध भी खरीदता था। पुलिस ने उसकी पत्नी हसीना से भी संदिग्ध आतंकी के बारे में पूछताछ की। इमाम ने ही संदिग्ध आतंकी को कमारा किराए पर दिया था और किसी दस्तों की मदद से दूसरी जगह भी किराए पर दिलाई थी। दोनों जगह से विस्फोटक बरामद हुए हैं।

यहां ऐसा कुछ होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पुलिस का कदम सही है लेकिन इस तरह की घटनाएं हमारे इलाके को बदनाम कर देती हैं। -सुनील, स्थानीय निवासी