फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Faridabad depot employees will go on hunger strike on 17th.

Faridabad News: 17 को फरीदाबाद डिपो के कर्मचारी करेंगे भूख हड़ताल

Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Faridabad depot employees will go on hunger strike on 17th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। फरीदाबाद डिपो के कर्मचारी 17 नवंबर को भूख हड़ताल पर बैठेंगे। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक 8 नवंबर को राज्य प्रधान नरेंद्र विनोद की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि पूरे प्रदेश में रोडवेज के कर्मचारी 6 चरणों में भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इसी क्रम में फरीदाबाद डिपो के कर्मी 17 नवंबर को भूख हड़ताल करेंगे।

बल्लभगढ़ ब्लाॅक एसकेएस सचिव व फरीदाबाद डिपो के उपप्रधान अनिल चौधरी ने बताया कि रोडवेज के कर्मचारियों की तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। पिछले 10 साल का बकाया बोनस, सभी वर्गों का वेतन, विसंगतियों को दूर करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम-समान वेतन लागू करना, पुरानी पेंशन लागू करना, 18 महीने के बकाया डीए का भुगतान आदि समस्याओं का समाधान न करके अपने पूंजीपति साथियों को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। जिसके कारण रोडवेज का कर्मचारी रोष में है और आंदोलन के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed